फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने स्मार्ट क्लास में पकड़ा घटिया फर्नीचर, सही करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौआ गंगापुर में किया पंचायत भवन और पुस्तकालय का उद्घाटन
विज्ञापन

एक दिन एक गांव कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और डीएम
भोजीपुरा। एक दिन एक गांव व आपरेशन कायाकल्प के तहत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व डीएम नितीश कुमार ने मझौआ गंगापुर मे पंचायत भवन व पुस्तकालय का उद्घाटन किया। तीन किसानों को बृक्षारोपण के लिए छह बीघा जमीन के पट्टे केंद्रीय मंत्री व डीएम ने लाभार्थियों को प्रदान किए। डीएम ने सिटी क्लास में घटिया फर्नीचर पकड़ा तो अफसर सकपका गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा सरकार मे बड़ा परिवर्तन हुआ है। पहले बदायूं और रामपुर को सबसे ज्यादा बिजली मिलती थी और अब सभी जनपदों को सामान्य रुप से भरपूर मात्रा मे बिजली मिल रही है। इस मौके पर उन्होंने मझौआ से भोजीपुरा जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए धन देने की घोषणा की। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि आपरेशन कायाकल्प के बहाने गांव से जुड़ी सभी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। डीएम ने स्मार्ट क्लास का घटिया फर्नीचर पकड़ा और प्रधान से सही व्यवस्था करें। सीडीओ सत्येंद्र कुमार, एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह, सीएमओ डा विनीत शुक्ला, डीएसओ सीमा त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल, डीसीबी चेयरमैन वीरेंद्र सिंह गंगवार वीरूआदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ जेपी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें