फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जोन से गुजरेगी सीएम योगी की गंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय से सुरक्षा-यातायात बंदोबस्त कराने के मिले निर्देश
विज्ञापन

बरेली। इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित सीएम योगी की गंगा यात्रा को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीजीपी मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद बरेली जोन के उन जिलों में सुरक्षा और यातायात बंदोबस्त देखे जा रहे हैं, जहां से गंगा यात्रा गुजरनी है। एडीजी कार्यालय से संबंधित पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री 27 जनवरी से बिजनौर से गंगा यात्रा शुरू करने वाले हैं। नजीबाबाद के सबलगढ़ गांव से यात्रा का शुभारंभ होगा, जहां से हरिद्वार की ओर से गंगा उप्र में प्रवेश करती है। यात्रा का दूसरा हिस्सा उसी दिन बलिया की बैरिया तहसील के गांव कोंडरहा से शुरू होगा, जहां से गंगा उप्र से बिहार में प्रवेश करती है। 31 जनवरी को दोनों ओर से यात्रा करीब 205 किमी की दूरी पूरी करके कानपुर पहुंचेंगी। वहां गंगा यात्रा के समापन पर भव्य कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्था के एडीजी बरेली को भेजे पत्र के मुताबिक बिजनौर से यात्रा शुरू होकर अमरोहा, संभल व बदायूं के संबंधित इलाकों से फर्रुखाबाद होकर कानपुर जाएगी। शाहजहांपुर का हिस्सा भी इसमें आ सकता है। यात्रा के दौरान सीएम योगी कहीं सड़क मार्ग से तो कहीं गंगा में नाव पर रहेंगे। प्रदेश के कई मंत्री, सांसद, विधायक भी साथ रहेंगे। एडीजी से इन सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट करने, सुरक्षा व यातायात बंदोबस्त दुरुस्त कराने को कहा गया है, ताकि यात्रा के समय समस्या न हो। पीएसी और एसडीआरएफ की फ्लड यूनिट को भी तैयार रखने को कहा गया है। एडीजी के स्टाफ ऑफिसर ओपी यादव ने बताया कि संबंधित पुलिस अधीक्षकों को एक प्रोफार्मा भेजकर कुछ बिंदुओं पर मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें