फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकौली गांव पहुंचे डीएम बोले-उफ! इतनी गंदगी

विज्ञापन
बाकौली गांव पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बीडीओ और सचिव की जमकर लगाई क्लास
विज्ञापन

पुस्तकालय में नाममात्र को रखी मिलीं किताबें
बहेड़ी (बरेली)। पुस्तकालय का उद्घाटन करने पहुंचे डीएम बाकौली गांव में गंदगी देखकर भड़क गए। पुस्तकालय में भी उन्होंने औपचारिकता निभाने के लिए कुछ किताबें रखी देख नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने बीडीओ और सचिव की जमकर क्लास ली।
डीएम नितीश कुमार शुक्रवार को बाकौली गांव में विकास कार्यों का सत्यापन और पुस्तकालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पुस्तकालय में नाममात्र के लिए कुछ पुस्तकें रखी देख डीएम ने बीडीओ पंकज सिंह से कहा कि यहां अधिक से अधिक साहित्यिक पुस्तकें होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने सचिव इमरान को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने सात दिनों के अंदर पुस्तकालय में साहित्यिक पुस्तकें रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। प्राइमरी स्कूल के पास सड़क निर्माण अधूरा मिला, नालियों में काफी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने अधीनस्थों को हिदायत दी। कहा, प्रमुख सचिव का कभी भी दौरा हो सकता है अगर खामी मिलीं तो सख्त कार्रवाई होगी। विधायक छत्रपाल सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

चौपाल में राशन कार्ड न बनने की सबसे ज्यादा रहीं शिकायतें
गांव में लगी डीएम की चौपाल में सर्वाधिक शिकायतें राशन कार्डों की रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। तमाम लोगों को सत्यापन के अभाव में आज तक राशन कार्ड नहीं मिला है। कई के राशन कार्ड में यूनिट कम दर्शा दिए गए हैं। इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा पेंशन और पुलिस महकमे की शिकायतें थीं।
विज्ञापन

डीएसओ को व्यवस्था से काम कराने की दी हिदायत
चौपाल में राशन कार्ड की शिकायतों पर डीएम ने डीएसओ को सख्त हिदायत दी। कहा कि आरओ और पूर्ति इंस्पेक्टर ठीक से काम करें इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए। ग्रामीणों की शिकायत थी कि आरओ नियमित नहीं आते हैं। कई बार समाधान दिवस में शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। डीएम ने डीएसओ को जल्द सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें