फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का निलंबन और बर्खास्तगी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान प्रशासन ने संघ पदाधिकारियों के खिलाफ लिया था एक्शन
विज्ञापन

बरेली। शासन से प्रतिबंध के बावजूद 18 दिन कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करने वाले लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई सर्विस ब्रेक, निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई को वापस ले लिया गया है। इसके अलावा सौ से अधिक लेखपालों पर दर्ज मुकदमे भी वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

कई मांगों को लेकर लेखपालों ने 10 से 28 दिसंबर तक सदर तहसील परिसर में प्रतिबंध के बावजूद प्रदर्शन किया था। शासन के आदेश की अवहेलना करने पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार और सचिव भूषित सक्सेना सहित 14 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। 50 पदाधिकारियों के खिलाफ सर्विस ब्रेक की कार्रवाई की गई थी। प्रदर्शन में शामिल होने वाले सौ से अधिक लेखपालों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शासन से वार्ता के बाद लेखपालों का धरना समाप्त होने पर लेखपालों के खिलाफ की गई इन सभी कार्रवाई को वापस ले लिया गया है। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने इस संबंध में सभी एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें