बरेली। ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की चाल भी बिगाड़ दी है। ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्री परेशान हैं। उन्हें जाड़े में ट्रेनों का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस सवा चार घंटे, अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे, देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे, हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस ढाई घंटे, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में अलाव का इंतजाम न होने से यात्री खासे परेशान हैं। संवाद