फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से हो गई शाम, गरीबों के बाजार ने लगाया जाम

विज्ञापन
सुबह से हो गई शाम, गरीबों के बाजार ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
संडे बाजार का विस्तार अब आधी सड़क तक, पुलिस को नहीं दिखती जनता की परेशानी
विज्ञापन

बरेली। मालियों की पुलिया से ईसाईयों की पुलिया के बीच लगने वाले संडे बाजार का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बंद टाकीज के परिसर में लगने वाले इस अवैध बाजार को पुलिस की मेहरबानी से अब आधी सड़क घेरकर लगाया जा रहा है। इस रविवार भी बाजार एक साइड की आधी सड़क घेरकर लगाया गया। इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को समस्या आई।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र में लगने वाला अवैध संडे बाजार अब व्यापक रूप लेता जा रहा है। पहले यह सिनेमा हाल के बंद पड़े परिसर में लगता था। धीरे धीरे दुकानें और ठेले बाहर लगने शुरू हुए और अब हर रविवार यह सड़क की ओर बढ़ता जा रहा है। इससे चौड़ा चकरा रोड पूरे दिन जाम की चपेट में रहता है। इस रविवार बेहद ठंड के बाद भी रविवार बाजार में भारी भीड़ जुटी। ठेले सड़क पर लगाए गए तो खरीददार भी जान जोखिम में डालकर आधी सड़क पर खड़े होकर खरीददारी करते दिखे। इससे वाहन चालकों और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इस पर कोई गौर नहीं दिया। चर्चा है कि पुलिस से सेटिंग की वजह से ही बाजार को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। और तो और यहां दूसरी साइड में गुरुवार को भी बाजार लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें