फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी धर्मस्थलों के पास तैनात रहेगा फोर्स, रात में डीआईजी के साथ शहर में घूमे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस शुक्रवार भी पिछली बार की तरह फोर्स धर्मस्थलों और घनी बस्तियों में तैनात रहेगी। पुलिस ने बिना किसी आह्वान के अपनी ओर से हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है। देर रात डीआईजी के साथ शहर में घूमकर अफसरों ने जायजा लिया।
विज्ञापन

पिछली शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा ने कलक्ट्रेट कूच का आह्वान किया था। तब शहर में काफी गहमागहमी का माहौल था। आयोजकों और पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से वह प्रकरण निपट गया। इस शुक्रवार यूं तो किसी संगठन या पार्टी ने कोई आह्वान नहीं किया है। शहर में माहौल काफी बेहतर है और लोगों के दिल से सीएए को लेकर गलतफहमी काफी हद तक दूर हो गई है। बावजूद अफसर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर चुके हैं। गुरुवार रात डीआईजी राजेश पांडेय ने कोतवाली से पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शहर में रूट मार्च किया। उनके साथ एसएसपी व अन्य अधिकारी मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि पिछली बार की तरह ही मजिस्ट्रेट स्तर तक की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस सुबह से ही संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगी। नमाज सकुशल निपटने तक वह लोग भी मूवमेंट पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें