फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़कर घर जाएं, किसी के बहकावे में न आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
साल के आखिरी जुमा पर अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने आईएमए में किया लोगों से संवाद, पंफलेट भी बांटे
विज्ञापन

बरेली। गुरुवार को आईएमए सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। डीएम और एसएसपी ने धर्मगुरुओं, प्रबुद्ध वर्ग और व्यापारियों के साथ शहर का माहौल बेहतर बनाए रखने पर चर्चा की। कहा, सभी को शहर में शांति बनाए रखने के प्रयास करने चाहिए। लोगों ने अफसरों को आश्वस्त किया कि बरेली में अमन पूरी तरह कायम रहेगा।
डीएम नितीश कुमार ने सभी धर्मगुरुओं का आह्वान किया कि नागरिकता कानून को लेकर पैदा भ्रम की स्थिति को दूर करने में पुलिस प्रशासन की मदद करें। पहले सभी ने साथ दिया है, इसके लिए प्रशासन उनका आभारी है। बरेली की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम रखें। शांति बनी रहने पर ही शहर विकास की दिशा में आगे बढ़ता है। यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इसमें नहीं है। सकारात्मक सोच को जागृत कर दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि शुक्रवार को नमाज के बाद सीधे घर या अपने काम पर जाएं। खासतौर से युवा वर्ग किसी के बहकावे में न आए। पहले हो चुके प्रदर्शनों में भीड़ जुटाने और लोगों को बरगलाने वाले कई लोग चिह्नित हो चुके हैं। उनके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सीएए के बारे में जानकारी देने के लिए पंफलेट भी वितरित किए। इस दौरान व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा, मौलाना शहाबुद्दीन, कासिम नियाजी, सतीश कातिब, मुन्ना भाई, नीरज रस्तोगी, पार्षद संजय सक्सेना, मिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सैलानी में पुलिस अफसरों का किया नागरिक अभिनंदन
गुरुवार शाम सैलानी में मुन्ना खां के नीम के पास एडीजी, एसएसपी समेत कई पुलिस अफसरों का नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां अल्पसंख्यक वर्ग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अफसरों पर भरोसा जताया कि उनके रहते बरेली में बवाल नहीं होगा। अपनी ओर से भी विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन का पूरा साथ देंगे। वह भारत के नागरिक हैं और किसी तरह के भ्रम में नहीं पड़ेंगे। एडीजी अविनाश चंद्र ने कहा कि सीएए को लेकर किसी दुविधा में न रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें