बरेली। 3.40 करोड़ से बने फरीदपुर तहसील भवन की जांच आईआईटी रुड़की की टीम करेगी। फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल की सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत के बाद बाद शासन ने यह आदेश जारी किया है। एसडीएम और तहसीलदार की जांच में पहले ही इसके निर्माण में घपला सामने आ चुका है और रिपोर्ट भी एडीएम प्रशासन को दी जा चुकी है।
फरीदपुर में पैक्सफेड ने इस तहसील भवन का निर्माण कराया था जो अभी से क्षतिग्रस्त होने लगा है। विधायक श्याम बिहारी लाल ने इसकी शिकायत मार्च में सीएम से की थी। उन्होंने बताया था कि इस भवन को देखने से ही जाहिर है कि इसके निर्माण में गंभीर गड़बड़ियां की गई हैं। इस शिकायत के बाद एसडीएम विशु राजा और तहसीदार ने अपनी जांच रिपोर्ट में गंभीर गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए निर्माण को घटिया बताया है। विधायक की शिकायत के बाद शासन ने इस भवन की जांच आईआईटी रुड़की की टीम से कराने के निर्देश डीएम नितीश कुमार को दिए हैं।