फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग सुधारने की कवायद- कैंट में खुले में पेशाब की तोपड़ेगा 200 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छता रैंकिंग सुधारने की कवायद में कैंट बोर्ड ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर खुले में शौच या पेशाब करने पर जुर्माने की चेतावनी दी है। सीईओ अनुपम तलवाड़ की ओर से जारी नोटिस में सोमवार से खुले में शौच या पेशाब करते हुए पकड़े जाने पर दो सौ रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले 21 अक्तूबर को कैंट बोर्ड की बैठक में कैंट क्षेत्र को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव में खुले में शौच से कैंट क्षेत्र के मुक्त होने का दावा किया गया था, लेकिन पेशाब करने पर रोक नहीं लगने की बात कही गई थी। साथ ही जुर्माना के बाबत असमंजस था, जिसका निर्णय बाद में करने का आश्वासन देते हुए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई थी। पिछले दिनों पेशाब या शौच करते पकड़े जाने पर दो सौ रुपये का जुर्माना शुल्क निर्धारित कर शनिवार को सीईओ ने जुर्माना वसूलने के बाबत निर्देश जारी कर दिए। बताया जाता है कि खुले में पेशाब करने वालों की धरपकड़ के लिए कैंट के लोगों से भी सहयोग मांगा गया है। वह संबंधित व्यक्ति की फोटो क्लिक कर या फोन से सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें