फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा का कहर शुरू, जमने लगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम पारा में दर्ज होने लगी गिरावट

बरेली। मौसम में छाए कोहरे ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। गुरुवार को शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शहर में हर गुजरते दिन के साथ कोहरे और घना होता जाएगा। यह कोहरा शहर पर मंडरा रहे बादलों की बारिश के बाद ही छटेगा, लेकिन इसके बाद शीतलहर लोगों को ठिठुराएगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पिछले दिनों हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने से पर्वतों की हवा शहरवासियों को कंपकंपा रही है। वहीं, पर्वतों में हुई बर्फबारी के बाद मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। पिछले चार दिनों से शहर पर बिछने वाली कोहरे की चादर गुरुवार को हावी हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम से ही शहर में कोहरा बढ़ने लगा था, जो देर रात तक घना हो गया। शहर में दृश्यता करीब 20 मीटर और बाहरी इलाकों में 15 मीटर रिकॉर्ड की गई। हालांकि, कोहरा छाए रहने के बावजूद खिली धूप से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई है। डॉ. गुप्ता ने आगामी दिनों में भी कोहरा का कहर बढ़ने की आशंका जताई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें