बरेली। शाहदाना उपकेंद्र से शास्त्री बाजार लाइन पर केबल बदलने का काम शुक्रवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक काम होगा। एसडीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इससे गंगापुर चौराहा, सर्राफा बाजार, मठ चौकी आदि इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। उधर, गुरुवार सुबह सेटेलाइट प्रोजेक्ट में चिह्नित खंभों को हटाने के दौरान पुराना शहर, सिंधुनगर, रामवाटिका आदि इलाकों में घंटों सप्लाई प्रभावित रही। कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित इलाकों में भी गुरुवार सुबह से देर रात तक केबल बिछाने का काम हुआ, इससे सात घंटे से ज्यादा समय तक सप्लाई बाधित रही। संबंधित विभिन्न इलाकों में गुरुवार शाम पेयजल सप्लाई अस्तव्यस्त रही।