फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खतरे में है नगर के एटीएम, सुरक्षा राम भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रशासन और बैंकों का दावा है कि एटीएम से चौबीस घंटे कभी भी नकदी निकाली जा सकती है, लेकिन नगर के एटीएम सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। रात के समय नगर के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड उपलब्ध है और न ही निगरानी हो पा रही है। रात में नगर के एटीएम को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों को रात में नकदी निकालनी हो तो भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नवाबगंज नगर में छह से अधिक एटीएम और बैंक की शाखाएं हैं, लेकिन बैंकों की ओर से एटीएम पर सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं होते हैं। ऐसे में वारदात का भय हमेशा बना रहता है। बैंक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। मंगलवार की रात अमर उजाला की टीम ने एटीएम और बैंकों का निरीक्षण किया तो अधिकांश एटीएम बंद मिले।
नगर के विजौरिया चौराहे पर तीन एटीएम हैं। यहां बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम खुला मिला। यहां पर कोई भी गार्ड उपलब्ध नहीं था। पटेल चौक पर पंजाब नेशनल बैक, यूनियन बैंक, रामलीला मैदान के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अर्बन बैंक का एटीएम भी रात के अंधेर में बंद मिला।
विज्ञापन

पटेल चौक पर हो चुकी है कई वारदात
नगर का सबसे भीड़भाड़ वाले पटेल चौक चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक की शाखा समेत एटीएम और भारतीय जीवन बीमा निगम की भी शाखा है। इस इलाके में सबसे अधिक छिनौती, एटीएम से कार्ड बदलकर पैसे निकालने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन रात को चौराहे पर एक होमगार्ड पहरेदारी करता है, लेकिन उसे भी पैदल गश्त करनी पड़ती है।
आधे-अधूरे हैं थाने और चौकियां
नवाबगंज में थाना समेत दो पुलिस चौकी है। थाने और चौकियाें पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं है, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि थाने पर तैनात पुलिस बल से ही कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा रहा है। रात को होमगार्ड और पुलिस टीम गश्त पर रहती है, जिसे समय समय पर चेक भी किया जाता है। कुछ पुलिस बल मेले में ड्यूटी को गया हुआ है। अधिकारियों के संज्ञान में मामला है। अतिरिक्त पुलिस बल के लिए अधिकारियों से मांग की गई है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें