संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। होली पर बृहस्पतिवार को सिटी बस सेवा शाम पांच बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान यात्रियों को रोडवेज बसे सेवा भी नहीं मिल सकेगी। सुबह छह से शाम पांच बजे तक रोडवेज बसों का भी संचालन नहीं किया जाएगा। ऐसे में होली पर यात्रा में समस्या हो सकती है। होली पर ट्रेनों में सीटें फुल होने के साथ रोडवेज बसों में यात्रियों की समस्या बढ़ जाएंगी।
होली पर 25 हजार यात्री बढ़े, सुविधाएं नहीं
बरेली। रोडवेज में होली पर रोजाना औसतन 25 हजार यात्री तो बढ़ गए हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। सेटेलाइट बस स्टैंड और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार रात से ही यात्रियों का काफी दबाव रहा। सोमवार को भी यहां अव्यवस्थाओं के बीच यात्री बसों को लेकर परेशान रहे। सबसे ज्यादा समस्या लोकल रूटों पर रही। फर्रुखाबाद, खुदागंज, बीसलपुर रूटों पर अतिरिक्त बसों के बाद भी यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। संवाद
स्टेशन इंचार्ज को चाहिए पुलिस सुरक्षा
बरेली। बुधवार को होली पर बसों का संचालन अनाधिकृत तौर पर पांच बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान बस स्टैंड पर यात्री भी पहुंचेंगे। सेटेलाइट बस स्टैंड पर यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड राज्यों की बसें भी बाती हैं। इस बीच बरेली में बस सेवा बंद रहने के दौरान सेटेलाइट बस स्टैंड इंचार्ज अमरीश सक्सेना ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा है। संवाद
-
किसी भी रोड पर कोई समस्या नहीं है। लोकल रूटों पर भी बसों को चलाया जा रहा है। होली रंगों के दौरान कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- दीपक चौधरी, आरएम