फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर में 14 स्थानों पर बनाए जाएंगे सिटी बस चार्जिंग प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में 14 स्थानों पर सिटी बस चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। इसके अलावा पेट्रोल पंप संचालकों से भी चार्जिंग प्वाइंट लगवाने के संबंध में बात की जाएगी। स्वाले नगर स्थित सिटी बस डिपो को फायर हाइड्रेंट सिस्टम से लैस किया जाएगा। बुधवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट के मानदेय में वृद्धि, टैक्स ऑडिटर की नियुक्ति, वैधानिक लेखा ऑडिटर, बरेली सिटी सर्विसेज का टोल फ्री नंबर जारी करने को लेकर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त को बताया गया कि कुल 24 ई-बसों का संचालन हो रहा है। इनमें 13 बजे बरेली-मनौना के बीच चल रही हैं। मंडलायुक्त ने अनाधिकृत वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश के निर्देश दिए। उन्होंने पीलीभीत बाइपास से कार बाजार और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
अनाधिकृत ऑटो, ई-रिक्शा के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम रविंद्र कुमार, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, बीडीए वीसी मनिकंडन ए आदि अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें