फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 25 फीसदी तक बढ़ सकते हैं सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सूची चस्पा, 24 जुलाई तक आम लोग दे सकेंगे सुझाव, एक अगस्त को जारी होनी है अंतिम सूची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सर्किल रेट की संभावित सूची कलक्ट्रेट, महानिरीक्षक निबंधन, उपनिबंधक कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। 24 जुलाई तक लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। एक अगस्त को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाना है। पिछले पांच साल में अलग-अलग कारणों से सर्किल रेट में संशोधन नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि इस बार सर्किल रेट करीब 25 फीसदी तक बढ़ सकता है।
एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि 24 जुलाई तक तहसील स्तर पर एसडीएम व सभी उप निबंधक कार्यालय और जिला स्तर पर सहायक महानिरीक्षक निबंधक/स्टांप लिपिक के पटल पर व कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं। सभी आपत्तियों का निस्तारण 27 जुलाई को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से होगा। यहां मौजूद रहकर भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ जाएगा सौ करोड़ तक का राजस्व
मौजूदा समय में 550-600 करोड़ तक स्टांप ड्यूटी का लक्ष्य रखा जाता है। इसमें करीब 80-90 फीसदी लक्ष्य पूरा भी हो जाता है। सर्किल रेट में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी के साथ ही यह लक्ष्य भी बढ़कर 700 करोड़ तक पहुंच जाएगा और वसूली करीब 680 करोड़ तक हो जाएगी। ऐसे में राजस्व में करीब 100 करोड़ की बढ़ोतरी की संभावना है। बता दें कि शहर के पॉश इलाके जैसे रामपुर गार्डन, मॉउल टाउन, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस समेत अन्य स्थानों पर 25 फीसदी तक सर्किल रेट बढे़गा। वहीं, नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर के कुछ इलाकों में 15-20 फीसदी तक वृद्धि प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें