विवादों में घिरी फिल्म पद्मावत फिल्म का प्री रिव्यू नाम पर बुधवार शाम को रिलीज होगी। इसकी अनुमति मनोरंजन विभाग ने दे दी है, गुरुवार 25 जनवरी से शहर के पांच सिनेमाघरों के 11 स्क्रीनों में एक साथ फिल्म प्रदर्शित होगी।
इतिहास की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई फिल्म पद्मावत बुधवार शाम और रात्रि दो शो होंगे। प्री रिव्यू शो दो स्क्रीन में होंगे, इन दोनों शो के टिकट कुछ महंगे रखे हैं, दर्शकों ने ऑनलाइन आरक्षण कराया है। मनोरंजन विभाग ने एसआरएस प्रबंधन के आवेदन पर अनुमति दे दी है। फिल्म गुरुवार से पांच सिनेमाघर नटराज, प्रसाद, कमल और दोनों मॉल के सिनेमाघरों के 11 स्क्रीन में रेगुलर शो होेंगे। मनोरंजन कार्यालय से इन सिनेमाघरों के प्रबंधकों ने आवेदन किया है। बताया जाता है कि कमीशन, शेयर प्रतिशत तय नहीं होने से किसी भी सिनेमाघर का वितरक से अनुबंधन नहीं हुआ है, सिर्फ दोनों मॉल प्रबंधन ने फिल्म तय की है।
हर दिन 15,000 दर्शक
मनोरंजन विभाग फिल्म पद्मावत को लेकर काफी उत्साहित है, क्योंकि माना जा रहा है कि 11 स्क्रीनों में करीब 15,000 दर्शक हर दिन फिल्म देखेंगे। पांच स्थानों पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म से ज्यादा राजस्व मिलने की संभावना है। बड़ी तादाद में दर्शकों ने फिल्म देखने के लिए टिकट बुकिंग कराई है।
सुरक्षा मांगी
मनोरंजन विभाग ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि शहर में पद्मावत फिल्म प्रदर्शित हो रही है। सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड ने प्रदर्शन की अनुमति दी है, इसलिए संबंधित सिनेमा घरों पर सुरक्षा प्रबंध किए जाने का आग्रह किया है।
- आयुक्त पंकज गुप्ता, सहायक मनोरंजन
फीनिक्स माल के एसआरएस सहित पांच सिनेमा घरोें ने सुरक्षा मांगी है। पुलिस प्रशासन सभी सिनेमा घरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखेगा। फिल्म प्रसारण के दौरान बाधा डालने वालोें को जेल भेजा जाएगा। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी