फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिनेमाघर हुए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सिनेमाघरों ने शो शुरू करने की भरी थी हामी, एक ने ऐन मौके पर हाथ खींचा
विज्ञापन

बरेली। लॉकडाउन में बंद हुए शहर के छह सिनेमाघरों में दो शुक्रवार को शुरू हो गए। हालांकि पहले दिन इन दोनों सिनेमाघरों में नाममात्र को ही दर्शक पहुंचे। एक और सिनेमाघर को भी शुरू होना था लेकिन किसी वजह से उसे शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

शहर के सिनेमाघरों में करीब आठ महीनों से ताला पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जगत और प्रभा सिनेमाघर चालू हो गए। बताया जाता है कि आपसी विवाद में घिरने के बाद कमल सिनेमा को चालू करने से ऐन वक्त पर हाथ खींच लिए गए। वाणिज्य कर अधिकारी मनोरंजन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चालू हुए सिनेमाघरों में पहले दिन कोई खास दर्शक नहीं आए थे लेकिन विभाग को राजस्व मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि सिनेमाघरों पर फिक्स टैक्स व्यवस्था लागू है इसलिए दर्शक कम आए या ज्यादा, इसका असर विभाग पर नहीं होगा। दोनों सिनेमाघर संचालकों ने पूरे महीने का टैक्स जमा किया है। उन्होंनेे उम्मीद जताई है कि जल्द माहौल बदलने के साथ बाकी सिनेमाघर भी चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें