फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही जगमग हुए चर्च, सेल्फी लेने को उमड़े युवा

विज्ञापन
सेल्फी लेता एक परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सेंट अल्फाेंसिस चर्च में रात को उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां
विज्ञापन

प्रभु यीशु की प्रतिमा के सामने जलाई मोमबत्ती जलाकर मनाया त्योहार

बरेली। क्रिसमस की संध्या पर चर्च रोशनी से जगमग हुए तो तमाम लोग वहां पहुंचने लगे। इस दौरान लोगों नेे प्रभु यीशु की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर आराधना की। मेथोडिस्ट चर्च में शाम को आने की अनुमति न होने चलते गेट बंद कर पुलिस तैनात कर दी गई मगर सेंट अल्फोंसिस चर्च में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन भी भूल गए।
विज्ञापन

शाम होते ही चर्च रोशनी से नहा उठे। उनकी छटा देखते ही बन रही थी। दिन में सुबह 11 विशेष आराधना के बाद चर्चों में थोड़े ही लोग परिवार के साथ पहुंचे और उनमें सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। शाम को सेंट अल्फोंसिस चर्च में ज्यादा संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान एक दूसरे को बधाई देने के दौरान ज्यादातर लोग बिना मास्क नजर आए। वहीं, मेथोडिस्ट चर्च में शाम को लोगों के आने की अनुमति न होने पर मुख्य गेट बंद कर पुलिस तैनात कर दी गई। बाहर लगे चाट, टिक्की के ठेले भी भीड़ रोकने के लिए पुलिस ने हटवा दिए। फ्रीवेल बैप्टिस्ट चर्च बंद होने से ईसाई समाज के लोगों में मायूसी रही। शाम को सेंटा क्लाज ने उपहार बांटे। मीनाक्षी डे सिंह ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन किेया है। सतर्कता भी बरती है। हमने अपने को सुरक्षित रखना है। शिवानी का कहना था कि उत्साह काफी है। चर्च के अंदर न जाने का मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें