बरेली। निलंबन और लाइन हाजिर करने की कार्रवाई के बाद खाली हुईं शहर की प्रमुख चौकियों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रभारियों की तैनाती कर दी है। कुल 23 दरोगा इस बदलाव में प्रभावित हुए हैं।
कोतवाली की मठ चौकी के प्रभारी सुभाष कुमार को कुतुबखाना चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से वेद सिंह को भेजा गया है। प्रेमनगर की चौकी कानूनगोयान के प्रभारी राहुल शर्मा को प्रभारी चौकी चौराहा चौकी बनाया गया है। चौकी चौराहा प्रभारी प्रवीण कुमार कटियार लंबे समय से मेडिकल पर हैं, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।
प्रभारी चौकी सिविल लाइन नेपाल सिंह को प्रभारी चौकी बिहारीपुर बनाया गया है। पुलिस लाइन से पुष्पेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी सिविल लाइन बनाया गया है। विवादों में चल रहे प्रेमनगर की अशरफ खां छावनी चौकी के प्रभारी आनंद प्रकाश को प्रभारी जिला अस्पताल चौकी थाना कोतवाली बनाया गया है।
प्रभारी चौकी जिला अस्पताल से अशोक कुमार को प्रभारी चौकी अशरफ खां छावनी बनाया गया है। पुलिस लाइन से जगदीश चंद्र जोशी को प्रभारी चौकी आवास विकास थाना प्रेमनगर बनाया गया है। संजीव कुमार त्यागी प्रभारी चौकी आवास विकास को थाना भोजीपुरा भेजा गया है।
पुलिस लाइन से एसआई कृपाल सिंह को चौकी कानूनगोयान भेजा है। मोहित चौधरी प्रभारी चौकी कस्बा आंवला को प्रभारी चौकी नकटिया बनाया गया है। एंटी गो तस्करी सेल से बलवीर सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा आंवला बनाया गया है। पुलिस लाइन से हरवीर सिंह को प्रभारी चौकी बभिया बनाया गया है। प्रभारी चौकी बभिया से सचिन कुमार को जनसुनवाई अधिकारी थाना कैंट बनाया है।
पुलिस लाइन से एसआई विनय कुमार को प्रभारी चौकी सराय बनाया गया है। प्रभारी चौकी कुआडांडा चंद्रवीर को प्रभारी चौकी करगैना थाना सुभाषनगर बनाया गया है। पुलिस लाइन से रामवीर सिंह को प्रभारी चौकी कुआडांडा बनाया है। पुलिस लाइन से महेशपाल सिंह को प्रभारी चौकी देवरनियां बनाया गया है। पुलिस लाइन से आदित्य सिंह को प्रभारी चौकी सुभाषनगर बनाया गया है। पुलिस लाइन के विजय बहादुर सिंह को थाना भोजीपुरा भेजा है। पुलिस लाइन से राजबहादुर सिंह को थाना सुभाषनगर भेजा है। दरोगा कमलवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली भेजा गया है। ब्यूरो