फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर- छह महीने से नहीं मिल रही पुलिस की एनओसी, अब डीएम खुद करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर के लिए सेतु निगम को छह महीने से पुलिस एनओसी नहीं दे रही है। सेतु निगम अधिकारियों की ओर से प्रमुख सचिव नवनीत सहगल को इस बारे में अवगत कराने के बाद डीएम ने उनसे रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद वह खुद देखेंगे कि पुलिस एनओसी क्यों नहीं दे रही और एसएसपी के साथ मौका मुआयना भी करेंगे। उधर, वन विभाग की एनओसी का मामला भी शासन में लंबित है।
विज्ञापन

चौपुला पर फ्लाईओवर को ओवरब्रिज से जोड़ने के लिए कनेक्टिंग रोड बनाई जानी है। इसके लिए पुलिस लाइंस बाउंड्री के अंदर भी पिलर बनाए जाने हैं। सेतु निगम अधिकारियों ने छह माह पहले पुलिस उच्चाधिकारियों से एनओसी मांगी थी जो अब तक नहीं मिल सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे सरकारी क्वार्टरों में रह रहे परिवारों की निजता पर प्रभाव पड़ेगा। सेतु निगम ने इसके बाद तत्कालीन डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को भी कई बार लिखा पढ़ी भी की थी। हाल में प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के सामने भी डीपीएम वीके सेन ने यह दिक्कत उठाई थी। अब डीएम नितीश कुमार ने डीपीएम से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस को सेतु निगम को एनओसी देने में क्या दिक्कत आ रही है, इसकी जानकारी के लिए मैं एसएसपी के साथ जल्द निरीक्षण करूंगा। कोशिश है कि एनओसी का मामला जल्द निपट जाए। -नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें