फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर- अस्थायी सड़क केलिए रेलवे की जमीन मिले तो बने बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर सेतु निगम के साथ रेलवे ने भी ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे चौपुला पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की वजह से यहां चल रहा फ्लाईओवर का निर्माण लगभग रुक गया है। अब अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि चौपुला चौराहे के पास मढ़ीनाथ की तरफ रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी सर्विस लेन बनाने की अनुमति मिल जाए तो किला रोड की तरफ फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन

चौपुला पर यातायात का वैसे ही काफी दबाव रहता है लेकिन फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के बाद यहां जाम की दिक्कत और बढ़ गई है। हाल ही में लालफाटक पर रेलवे के काम शुरू करने के बाद यातायात खुद ब खुद चौपुला की तरफ डायवर्ट हो रहा है। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की आपत्ति के बाद चौकी चौराहे की तरफ चल रहा फ्लाईओवर का निर्माण लगभग बंद हो गया है जबकि इससे पहले सेतु निगम किला रोड पर भी निर्माण शुरू कराने की तैयारी कर रहा था। अब ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने प्रशासन को सुझाव दिया है कि मढ़ीनाथ मंदिर की ओर रेलवे की कुछ भूमि खाली पड़ी है। यदि रेलवे अनुमति दे दे तो इस जमीन पर अस्थायी सर्विस लेन बनाकर यातायात की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके बाद किला रोड पर भी फ्लाईओवर का काम भी शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें