बरेली। बारादरी और कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय रहा जेबकतरा चिरकुंडा को उसके साथी गुड्डू उर्फ शबाव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका तीसरा साथी भाग निकला।
बुधवार रात भोजीपुरा पुलिस को सूचना मिली कि भैरपुरा बाजार में बैठे तीन हथियारबंद बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर बारादरी थाने के कालीबाड़ी निवासी राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा और आजमनगर निवासी गुड्डू उर्फ शबाब को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी कालीबाड़ी निवासी बबलू भाग गया। इनके पास से एक तमंचा, कारतूस, चाकू और नकबजनी करने के औजार मिले।
शातिरों ने पुलिस को बताया कि 15 जून को उन्होंने रूपपुर पैगा स्थित घर में नकब लगाकर जेवर और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर हंसा मंदिर के पीछे जंगल से जेवर बरामद किए। राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा पर 29 मुकदमे व शबाव पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो