फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने जेल में मारा छापा, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एसएस चिनप्पा ने शुक्रवार को जेल में अचानक छापा मारा। अधिकारियों के छापे से जेल में खलबली मच गई। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों में गहन तलाशी की। कुछ कमियां मिलने पर जेल प्रशासन को व्यवस्था सुधारने के कड़े दिशानिर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

जिला कारागार में इन दिनों यौन उत्पीड़न के आरोप में चिन्मयानंद बंद हैं। साथ ही चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में छात्रा और उसके तीन दोस्त भी जेल में हैं। इसके चलते अधिकारी लगातार जेल का दौर कर रहे हैं। हालांकि छापे के दौरान अधिकारियों को कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। खाने में शिकायत मिलने पर जेल प्रशासन को खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
कुछ बंदियों ने डीएम से कानूनी मदद न मिलने की शिकायत की। उनकी शिकायत के बाद जेल अधीक्षक को निशुल्क सरकारी वकील मुहैया कराए जाने के आदेश दिए। डीएम, एसपी ने करीब पौन घंटे जेल का मुआयना किया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। डीएम ने बताया कि कुछ शिकायतें मिली हैं, जिनके लिए सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रोफेसर और स्टाफ ने पुराने और वर्तमान मुद्दों पर चिन्मयानंद से की चर्चा
शुक्रवार को कई लोगों ने जिला जेल में चिन्मयानंद से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इनमें अधिवक्ता ओम सिंह और एसएस कॉलेज के कई प्रोफेसर भी शामिल रहे। मिलाई के दौरान चिन्मयानंद से अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग मुद्दे पर बात की। अधिवक्ता ओम सिंह से एसआईटी की ओर से दाखिल चार्जशीट और जमानत अर्जी को लेकर चर्चा हुई। एसएस कॉलेज के प्रोफेसर और स्टाफ से पुराने और वर्तमान में चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें