फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद मामले में वकीलों की हड़ताल की वजह से टल गई बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी सुबुत जुटाने में दिन-रात जुटी है। सोमवार को दिन में भाजपा के दो नेताओं समेत कई लोगों से पूछताछ की गई। रात में बैठक करके आगले की रणनीति बनाई गई। अब तक मिले सुबूतों के आधार पर एसआईटी रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है, जिसे आठ तारीख को हाईकोर्ट में जमा करना है। उधर, आरोपियों के रिश्तेदारों पर गोपनीय नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में आठ तारीख को चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। पिछले चार दिनों से एसआईटी अलग-अलग लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। सोमवार को पुलिस ने भाजपा के एक नेता और चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोपियों के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। उनके कुछ रिश्तेदारों पर गोपनीय नजर रखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार देर शाम पुलिस लाइंस स्थित अस्थाई दफ्तर में एसआईटी की बैठक हुई। इसमें अब तक मिले सबूतों, छात्रा के उस चश्मा और कैमरा की बरामदगी को लेकर चर्चा हुई, जिससे चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो बनाया गया था। इस मामले को लेकर संदेह के घेरे में आए लोगों की गिरफ्तारी के बारे में भी विचार किया गया।
वकीलों की हड़ताल की वजह से टल गई बहस
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के वकील ओमसिंह का मोबाइल सोमवार को भी नहीं मिल पाया। ओमसिंह का मोबाइल एसआईटी ने जांच के दौरान कब्जे में ले लिया था। जिसे जांच में शामिल किया गया है। फोरेंसिक लैब से मोबाइल संबंधी रिपोर्ट मिल जाने के बाद ओमसिंह ने सीजेएम कोर्ट में मोबाइल वापसी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। चार नवंबर को इसी प्रार्थना पत्र पर बहस होनी थी लेकिन वकीलों की हड़ताल की वजह से बहस टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें