फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा जा सकता है मेरे परिवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दुष्कर्म पीड़ित बेटी के पिता ने आशंका जताई है कि विरोधी उसके व परिवार के खिलाफ किसी तरह का कोई षड्यंत्र करके झूठे केस में जेल भेजवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उसने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर बेटी के लिए न्याय की लड़ाई को समर्थन मांगा था, जिस पर कांग्रेस ने दिखा दिया कि वह पीड़िता के साथ हैं।
विज्ञापन

फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी और दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की जमानत खारिज होने के बाद उसके पिता ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि वह बेटी की जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे। बोले कि विरोधी ताकतवर लोग हैं। वह पूरी तरह से सत्ता से जुड़े हैं। इसी वजह से उनकी बेटी की दिल्ली पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चिन्मयानंद को बचाने का काम कर रही है। आशंका जाहिर कि उनके परिवार के खिलाफ झूठा केस दर्ज करके इसलिए जेल भेजा सकता है ताकि वह बेटी के लिए न्याय की लड़ाई न लड़ सकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने उसकी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई में कदम बढ़ाया है, उससे उन्हें लगा कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें