फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के घर पहुंचे कांग्रेसी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के समर्थन में पदयात्रा निकालने की तैयारी करने कांग्रेस नेता शनिवार की शाम को ही शाहजहांपुर पहुंच गए। यहां स्थानीय कांग्रेसी नेताओं से बातचीत के बाद वे छात्रा के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रा के पिता से घटना का पूरा ब्यौरा लेने के साथ उन्हें भरोसा दिया कि न्याय की लड़ाई में पूरी पार्टी उनके साथ है। कांग्रेस नेताओं उन्हें न्याय पद यात्रा के बारे में बताया। कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उनकी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, एआईसीसी सदस्य एवं पश्चिमी यूपी में सांगठनिक मामलों के प्रभारी धीरज गुर्जर और प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधान मंडल दल केे नेता अजय कुमार लल्लू शनिवार शाम यहां पहुंचे और पदयात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। पार्टी के तीनों पदाधिकारी शाम करीब 4.30 बजे यहां पहुंचे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने पार्टी के गिनेचुने खास चेहरों के साथ अतिथि पदाधिकारियों को हाईवे पर गुर्री स्थित जिले की सीमा पर रिसीव किया। बाद में टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में स्थानीय पार्टीजनों को नेतृत्व का संदेश दिया। चिन्मयानंद छात्रा प्रकरण में पीड़ित को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू करनी है। बैठक करीब चार घंटे चली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें