फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर, 26 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा ने हाईकोर्ट से लौटकर मंगलवार को एडीजे प्रथम न्यायालय में एसआईटी द्वारा की गई अब तक की जांच रिपोर्ट तलब करने और अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अगली तारीख 26 सितंबर तय की है। इससे छात्रा को फिलहाल दो दिन के लिए गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।
विज्ञापन

चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पिता और भाई व भारी पुलिस सुरक्षा के साथ कोर्ट पहुंची। यहां एसआईटी की टीम भी साथ में थी। छात्रा ने वकील अनूप त्रिवेदी के जरिये एडीजे प्रथम सुधीर कुमार की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि छात्रा पीड़ित है और उसके द्वारा दिल्ली में दिए दुष्कर्म के प्रार्थना पर पत्र पर कोई जांच नहीं की गई। सारी जांच का बिंदु फिरौती से जुड़े मामले में रहा है। लिहाजा एसआईटी की जांच के तथ्यों को रखा जाए ताकि छात्रा को यह पता चल सके कि एसआईटी ने आखिर कौन-कौन से तथ्य जोड़े हैं और इसी के साथ ही दूसरा प्रार्थना पत्र अग्रिम जमानत के लिए दाखिल किया गया।
दोपहर दो बजे एसआईटी जांच से जुड़े प्रार्थना पत्र पर 50 मिनट तक कोर्ट में पीड़ित छात्रा के वकील और बचाव पक्ष के वकील के बीच बहस हुई और इसके बाद कोर्ट ने चार बजे निर्णय सुनाने को कहा जबकि जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस नहीं हो पाई। चार बजे कोर्ट ने बताया कि पीड़ित छात्रा के दोनों प्रार्थना पत्रों को स्वीकार कर लिया गया है। अब 26 सितंबर को एसआईटी जांच रिपोर्ट के साथ पेश होगी तभी आगे का फैसला सुनाया जाएगा। इसी दिन छात्रा के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। छात्रा के वकील अनूप त्रिवेदी ने बताया कि जब मामला कोर्ट मेें है और 26 सितंबर सुनवाई निश्चित है तो ऐसे में गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि देर शाम तक उन्हें छात्रा के गिरफ्तार किए जाने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

एसआईटी फिर पहुंची छात्रा के घर, लिए बयान
कोर्ट में पेशी के बाद छात्रा जब घर पहुंची तो पीछे से करीब 5:30 बजे एसआईटी में शामिल आईपीएस भारती सिंह, यूपी 100 की एसपी श्वेता सिंह टीम के साथ छात्रा के घर पहुंच गईं। टीम यहां दो घंटे तक रुकी। छात्रा से फिर नए सिरे से पूछताछ शुरू करते हुए सवाल-जवाब किए और उसके बयान नोट किए।

...और एसआईटी ने लिया छात्रा को अभिरक्षा में
हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद छात्रा मंगलवार सुबह शहर स्थित अपने घर से पिता और भाई व सुरक्षा में लगे गनर के साथ कोर्ट में पहुंचने के लिए चल दी। घर के बाहर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को भी भनक नहीं लगने दी कि वह लोग कोर्ट जा रहे हैं। किसी तरह से एसआईटी को छात्रा के कोर्ट में पहुंचने की जानकारी मिली तो एसआईटी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ छात्रा को सुदामा चौराहे के पास पुलिस अभिरक्षा में ले लिया फिर उसे कोर्ट में ले जाया गया।
पूरे दिन जजी कचहरी परिसर में रही गहमागहमी
स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने और फिरौती में आरोपी बनी छात्रा के कोर्ट में पहुंचने पर पूरे दिन गहमागहमी का महौल रहा। एडीजे प्रथम के बाहर सुनवाई के दौरान वकीलों व अन्य मामलों में तारीख पर आए वादकारियों की भीड़ लगी रही। हर कोई कोर्ट के निर्णय को जानने के लिए उत्सुक था लेकिन शाम चार बजे अगली तारीख तय होने के बाद छात्रा जब पुलिस सुरक्षा में घर गई तब फिर गहमागहमी समाप्त हुई लेकिन छात्रा की जमानत को लेकर वकील आपस में चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें