फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए चिन्मयानंद, वकील ने बहस के लिए सीडीआर देखने का वक्त मांगा

Wed, 29 Jan 2020 09:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एडीजे तृतीय किरनपाल सिंह की अदालत में पेश किया गया। यहां उनके वकील ओम सिंह व मनेंद्र सिंह ने आरोपों पर बहस से पहले सीडीआर और पेन ड्राइव का अवलोकन करने के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने अगली तारीख 12 फरवरी तय कर दी।

विज्ञापन


चिन्मयानंद को पुलिस की बंद छोटी गाड़ी में जिला कारागार से दोपहर दो बजे पुलिस अभिरक्षा में जजी कचहरी लाया गया। कोर्ट में चिन्मयानंद के खिलाफ आरोपों पर बहस होनी थी। पेशी के दौरान चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सीडीआर लंबी है इसलिए वह उसका अवलोकन नहीं कर पाए हैं, लिहाजा उन्हें सीडीआर और पेन ड्राइव का अवलोकन करने के लिए समय दिया जाए। 

कोर्ट ने बहस के लिए अगली तारीख 12 फरवरी तय की है। इसके बाद मुकदमा संबंधी पत्रावली पर हस्ताक्षर के बाद उन्हें उसी गाड़ी से जेल भेज दिया गया। चिन्मयानंद एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर से जिला कारागार में बंद हैं। उनकी जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला 16 नवंबर से सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें