फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे से छात्र समेत दो की गर्दन कटी

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

श्यामगंज पुल पर हुए हादसे, छात्र की गर्दन में आए 32 टांके
विज्ञापन

आंवला सांसद ने जताई नाराजगी, एडीएम से चीनी मांझे की बिक्री बंद कराने को कहा

बरेली। लॉकडाउन में चीनी मांझे से हो रही पतंगबाजी लोगों के लिए जानलेवा हो रही है। रविवार को सामान लेकर घर लौट रहा एक छात्र श्यामगंज पुल पर मांझा गर्दन में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गर्दन में 32 टांके आए हैं। वहीं, स्कूटी सवार एक और युवक भी चीनी मांझे की चपेट में आकर जख्मी हो गया।
विज्ञापन

संजय नगर निवासी अमन राजपूत 11 वीं कक्षा का छात्र है। रविवार सुबह श्यामगंज बाजार से लौटते वक्त पुल पर उसकी गर्दन में मांझा फंस गया। पतंग उड़ा रहे युवक ने डोर खींची तो वह अमन की गर्दन में धंसती चली गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद युवक अमन को फालतूनगंज के रहने वाले उसके बहनोई शुभम के घर लेकर पहुंचे। फिर परिवार ने उसे रामपुर गार्डन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुभम ने बताया कि उसके गले में 32 टांके आए हैं। हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं, रविवार सुबह संजय नगर निवासी ताराचंद्र भी स्कूटी से श्यामगंज पुल से गुजर रहे थे कि चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। गर्दन पर आए मांझे को हटाने में उनके हाथ कट गए। तीन दिन पहले ही किला पुल पर भी एक युवक की मांझे से गर्दन कट गई थी। कुछ दिन पहले खाना बांटने के बाद एजाज नगर गौंटिया का एक युवक मांझा सप्लाई करते भी पकड़ा गया था। उधर, तराचंद्र के परिवार की शिकायत पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मामला लकनऊ तक ले जाने की बात कही है। से इसकी शिकायत की। सांसद के पास कुछ और ऐसी ही कॉल आईं जिसमें मांझा कारोबार पर लगाम की शिकायत की गई। सांसद ने लॉकडाउन के दौरान लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए मामला लखनऊ तक पहुंचाने की भी बात कही। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने इस बारे में एडीएम प्रशासन को कॉल कर चाइनीज मांझे की ब्रिकी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। एडीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और बारादरी इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें