फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से ठिठुरा पारा... आज भी रिमझिम, फिर छाएगा घना कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अनूकूल माहौल बनने पर बीते 24 घंटे में 5.6 मिमी बारिश शहर में हुई। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री लुढ़का। मौसम विभाग ने रविवार को भी रिमझिम का अनुमान जताते हुए अगले दो दिन घने कोहरे में शहर छिपने का बुलेटिन जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रातभर रिमझिम और हल्की बारिश का दौर जारी रहा। सुबह आठ बजे तक 3.6 मिमी बारिश हुई। वहीं, शनिवार की सुबह भी रिमझिम के साथ हुई। दिनभर बादलों के मंडराने का सिलसिला रहा। दोपहर करीब एक बजे अचानक बादलों ने करीब आधे घंटे तक हल्की, तेज बारिश की। शनिवार को दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, बीते 24 घंटे में 5.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। दिनभर बारिश के बाद पारे में हुई गिरावट और धूप न निकलने से शाम को ठंड बढ़ गई। कोई अलाव तो कोई हीटर, ब्लोअर से सर्द मौसम से निजात की कोशिशें करते नजर आया।
बारिश और ठंड के चलते ग्राहकों की आवाजाही कम होने से रात 11 बजे तक खुले रहने वाले बाजार भी रात आठ बजने के साथ बंद होना शुरू हुए। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


पुरवा हवा से छंटेंगे बादल, कोहरे का अनुमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 दिसंबर की शाम से पुरवा हवा का प्रवेश शुरू होने की संभावना है। धूप निकलेगी। शहर पर मंडरा रहे बादलों का जमावड़ा थमने की उम्मीद है। फिर रविवार और सोमवार को कोहरा छाएगा। जिससे दिन और रात के पारा में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। सर्द हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन


मौसम इनपुट
21.3
13.8
धूप निकलेगी, बादल भी छाएंगे। रिमझिम के आसार हैं।
सूर्योदय 7:04
सूर्यास्त 5:25
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें