पचास हजार शिक्षकों को किया जाएगा ट्रेंड
बरेली। छात्रों की रचनात्मकता बढ़ना के लिए सीबीएसई आनलाइन इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है। सीबीएसई ने बुधवार को वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर कहा है जिन स्कूलों ने पहले पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा नहीं कराना है।
सिटी कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि इसमें स्टूडेंट्स की समस्याओं को हल करने और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे गुणों को बढ़ाने के लिए सीबीएसई शिक्षकों को मेंटर के रूप में तैयार करेगा। सीबीएसई 50,000 शिक्षकों को ट्रेंड करेगा। हर स्कूल से दो या तीन शिक्षक होंगे। इसलिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे चार या पांच शिक्षकों का नाम भेजें। रजिस्ट्रेशन के लिए सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाएं। चयनित शिक्षकों का बैच, तिथि और समय मेल के माध्यम से बाद में बताया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को चार मॉड्यूल के तहत तैयार किया जाएगा। इसमें पहला होगा 26 घंटे का डिजाइन थिकिंग एंड इनोवेशन, दूसरा 15 घंटे का आइडिया जेनरेशन एंड आइडियल हैंड होल्डिंग, तीसरा 12 घंटे का इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स और चौथा मॉड्यूल 13 घंटे का प्रोडक्ट प्रोटोटाइप डेवलेपमेंट का होगा।
इनोवेशन एंबेस्डर का काम
अपने स्कूलों में इनोवेशन का कल्चर तैयार करना होगा।
अपने और नजदीक के स्कूलों के अन्य शिक्षक और स्टूडेंट्स के लिए मेंटर के तौर पर कार्य करना।
अन्य स्कूलों में रिसोर्स पर्सन के तौर पर सहायता करना।
स्टूडेंट्स और फैकल्टी के बीच इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देना।
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली आइडिया देने वाली प्रतियोगिता में इवेल्यूटर के तौर पर रहना।
इनोवेशन या उससे संबंधित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में मेंटर के तौर पर रहना।