फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर किशोरों को काम करते हुए पकड़ा, मालिक को दी चेतावनी

विज्ञापन
श्रम विभाग ने बाल श्रमिकों को मुक्त कराने चेकिंग करती टीम ।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दुकानों पर काम करते बच्चे पकड़े, दुकानदार को दी चेतावनी
बरेली। श्रम विभाग और पुलिस विभाग ने बुधवार को अभियान चलाकर 18 साल से कम उम्र के बच्चों को श्रम करते पकड़ लिया। टीम ने दुकान मालिकों को दोबारा काम न कराने की चेतावनी दी। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत शासन ने किशोरों से होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में काम कराने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद श्रम विभाग ने धरपकड़ के लिए दो टीमें बनाई। एक टीम ने इज्जतनगर क्षेत्र में कई रेस्टोरेंट चेक किए। वहां बच्चे काम करते मिले तो टीम ने रेस्टोरेंट मालिकों को चेतावानी दी। दूसरी टीम ने कैंट के बीआई बाजार की दुकानों में बच्चों को काम करते पकड़ा। दुकानदारों को चेतावनी देने के बाद बच्चों को छोड़ दिया। टीम में श्रम परिवर्तन अधिकारी आरएल स्वर्णकार, बी. राम, रामअवतार शर्मा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें