पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान
इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि मौखिक शिकायत की गई थी। बाद में बताया गया कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई है और दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शनिवार को हुए विवाद में दोनों पक्ष के दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था। तब बच्चे को लेकर कोई शिकायत नहीं थी।
नरेशपाल ने बताया कि लालाराम पक्ष के लोग ही उनके घर में घुसे थे। मारपीट में उनके परिवार के भी दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने भी तहरीर दी थी। बच्चा पहले से बीमार था। एक मेडिकल कॉलेज में कई दिन भर्ती रहा था। मारपीट के दौरान ज्ञान देवी मौजूद ही नहीं थीं। हमारी तहरीर से बचाव के लिए उन्होंने झूठी तहरीर दी थी।