बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के पटेलनगर निवासी राजू का 10 वर्षीय पुत्र कृष्णा छत पर खेलते समय नीचे गिर गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू ने बताया कि कृष्णा सुबह छत पर खेलने गया था। पता नहीं वह छत से कैसे नीचे गिर गया। कृष्णा के चीखने पर इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वह उसे अस्पताल ले गए। बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा है कि हालत सुधरने में समय लगेगा।