फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

477.38 करोड़ से सुधरेगी पीलीभीत की हालत, सीएम बोले-सरकारी योजनाओं में डकैती डाली तो जाना होगा जेल

Thu, 14 Nov 2019 04:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बिलसंडा के मुड़िया न्यूरानपुर गांव में सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत, सौभाग्य समेत कई योजनाएं गरीबों के लिए चला रही है। 
विज्ञापन

अफसर इन योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाएं, तो उनको भी इसका पुण्य मिलेगा। अगर इनमें अफसर डकैती डालेंगे, तो जेल उनका इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री ने 477.38 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम ने कहा कि आज के दिन पूरे प्रदेश में 21 हजार सामूहिक विवाह हुए हैं। कहते हैं कि एक कन्या का विवाह कराने का फल कई सौ यज्ञों के बराबर होता है। जब इतनी कन्याओं का विवाह हो रहा है तो उनका पुण्य सबके साथ-साथ उनको (सीएम) भी जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि डीएम अपनी टीम की मदद से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, क्रय केंद्रों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित कराएं। हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास दिलाएं। उन्होंने कहा कि सरकार मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने के लिए वचनबद्ध है। 
विज्ञापन

प्रदेश के बड़े जनपद में दो, छोटे जनपद में एक कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा, ताकि किसान अत्याधुनिक तकनीक से खेती कर आमदनी बढ़ा सके। प्रदेश के सभी विद्यालयों को स्वेटर का बजट मुहैया करा दिया है। अफसरों की जिम्मेदारी है कि वह समय से स्वेटर वितरण कराएं। 

उन्होंने 477.38 करोड़ की 88 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 10373.42 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 37365.49 लाख रुपये की परियोजनाओं से होने वाले कामों का शिलान्यास किया। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के अलावा 1910.08 से आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें