फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : कोरोना संक्रमित एसडीएम प्रशांत कुमार के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Tue, 04 May 2021 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सोमवार को बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी ने एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे।

डॉ. प्रशांत चौधरी मूल रूप से गाजियाबाद की शास्त्रीनगर कॉलोनी के निवासी थे। डॉ. प्रशांत ने 12 अप्रैल को ही बरेली में कार्यभार ग्रहण किया था। कुछ ही दिन बाद वे कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद 19 अप्रैल को प्रशासन ने उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

उनके परिवार में पत्नी प्रीति मिश्रा और एक साल का बच्चा है। डॉ. प्रशांत के पिता डीबी सिंह सेवानिवृत्त जिला जज हैं। डॉ. प्रशांत के निधन पर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम नितीश कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें