सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष हमेशा षडयंत्र करता है। चुनाव गोला में है। सपा ट्वीट पर ट्वीट कर रही है। पहले तो ईवीएम को दोषी ठहराते थे। अब कह रहे हैं कि चुनाव जबर्दस्ती जीत रहे हैं। चुनाव जबर्दस्ती नहीं जीता जाता, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर चुनाव जीते जाते हैं।
छोटी काशी कॉरिडोर का भूमिपूजन करने फिर आएंगे- योगी
नगर के राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी अमन अरविंद गिरी की उपचुनाव जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से वादा किया कि वह छोटी काशी कॉरिडोर का भूमि पूजन करने फिर आएंगे। साथ ही पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व बकाया संपूर्ण भुगतान कराया जाएगा। अन्यथा भुगतान न करने वालों और भ्रष्टाचारियों का सरकार की जेलें इंतजार कर रही हैं।
सोमवार को हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12:55 पर मंच पर पहुंचे और 1:16 पर अपना संबोधन प्रारंभ किया। अपने 22 मिनट के संबोधन में सीएम ने जहां डबल इंजन की भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाई और कहां की डबल इंजन की सरकार में विकास दोगुनी रफ्तार से दौड़ रहा है। कहा कि छोटी काशी की जनता को आश्वस्त करने आए हैं कि फरवरी में छोटी काशी कॉरिडोर का जो वादा करके गए थे। सरकार बनने के बाद उसकी पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। विधायक अरविंद गिरि के सभी सपने साकार होंगे। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वह कॉरिडोर का भूमि पूजन करने फिर आएंगे। गन्ना भुगतान की समस्या पर कहा कि चीनी मिल चलने से पूर्व संपूर्ण बकाया भुगतान होगा। अन्यथा भुगतान न करने वाले चीनी मिल के मालिक जेल जाएंगे साथ ही भ्रष्टाचारियों के लिए सरकार की जेल इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मंच से 30 वर्ष पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की श्रद्धांजलि अभियान चलाने वाले भाजपा सरकार में मंत्री एवं जिले के कद्दावर नेता रामकुमार वर्मा का नाम लिया। सीएम ने दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के पुत्र प्रत्याशी अमन गिरी के पक्ष में मतदान कर रिकार्ड जीत दिलाने की अपील की।