फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: गन्ने के खेत में महिला का नग्न अवस्था में मिला शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या के लगाए आरोप

Fri, 28 Oct 2022 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सीओ मितौली आदित्य कुमार गौतम प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। दुष्कर्म हुआ या नहीं हुआ। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को गन्ने के खेत में 60 वर्षीय महिला का नग्न अवस्था में शव मिला है। परिजन ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


महिला गांव स्थित घर से एक किलोमीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर पति के साथ रहती थी। बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे भैंस का दूध निकालकर वह अपने घर आ रही थी लेकिन पहुंची नहीं। घर में मौजूद बेटे ने समझा मां ट्यूबवेल पर रुकगई होंगी। पति ने समझा कि वह घर पर रुक गई होंगी। इससे रात में महिला की गुमशुदगी का पता ही नहीं चल सका।

गुरुवार की सुबह महिला का छोटा बेटा जब अपने ट्यूबवेल पर गया और मां के बारे में पिता से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह तो शाम 6:00 बजे ही दूध लेकर घर गई थीं। बेटे ने बताया कि मां घर नहीं पहुंची। इस पर दोनों का माथा ठनका और फिर पूरा परिवार मां की खोजबीन में जुट गया। सुबह करीब 9:00 बजे ट्यूबवेल से करीब आधा किलोमीटर दूर जगदीश के गन्ने के खेत में महिला का नग्न अवस्था में शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस कई घंटे बाद पहुंची तब तक मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो चुके थे। मितौली सीओ आदित्य गौतम भी दोपहर बाद दो बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद मां की हत्या की गई है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक पुलिस ने तहरीर नहीं ली है। परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार करने को कहा है।

अंधेरा होने पर एसपी जांच करने पहुंचे
महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने के मामले में एसपी संजीव सुमन भी घटनास्थल पर शाम करीब 6.30 बजे पहुंचे, तब तक अंधेरा हो चुका था। टार्च की रोशनी में एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

दूर-दूर मिलीं चप्पलें और बर्तन
मैगलगंज। मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि महिला का किसी से कोई विरोध नहीं था। इससे हत्या के कारणों को लेकर गुत्थी उलझी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने में कई व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। क्योंकि जिस जगह पर महिला का शव मिला है, उससे काफी दूर महिला की चप्पलें और उससे भी दूर वह बर्तन मिला, जिसमें दूध लेकर आ रही थी। इससे यही लग रहा है कि महिला को कई व्यक्ति दबोचकर गन्ने के खेत में ले गए होंगे। वारदात नशेड़ी व जुआड़ियों का गैंग भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें