फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gola Gokarnath By Election: सीएम योगी ने BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, कहा- चुनाव से पहले ही सपा ने मानी हार

Mon, 31 Oct 2022 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

छोटी काशी और भगवान शिव की नगरी को प्रणाम करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आठ महीने पहले वह इसी राजेंद्र गिरि स्टेडियम में दिवंगत विधायक अरविंद गिरि को जिताने के लिये आए थे, और आप सबने उन्हें खूब समर्थन और आशीर्वाद दिया था। लखीमपुर की आठों सीटों को जनता ने आशीर्वाद दिया था। 
विज्ञापन
सीएम योगी ने मांगे वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी पहुंचे। सीएम योगी ने गोला गोकर्णनाथ सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान पूरा विपक्ष गायब रहा। सपा को अभी भी हार का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन


चुनाव से पहले ही सपा ने मान ली हार- सीएम योगी
छोटी काशी और भगवान शिव की नगरी को प्रणाम करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आठ महीने पहले वह इसी राजेंद्र गिरि स्टेडियम में दिवंगत विधायक अरविंद गिरि को जिताने के लिये आए थे, और आप सबने उन्हें खूब समर्थन और आशीर्वाद दिया था। लखीमपुर की आठों सीटों को जनता ने आशीर्वाद दिया था। 

उन्होंने कहा कि चुनाव गोला में है और सपा बहाने ढूंढ़ रही है। सपा कह रही है जबर्दस्ती चुनाव जीता जा रहा है। चुनाव जबर्दस्ती नहीं बल्कि जनता के आशीर्वाद से जीते जाते हैं। कहा कि सपा ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो ट्रॉलेंसी अपनाई। डबल इंजन की सरकार में अन्नदाता खुश है। डब इंजन की सरकार में अपराधी भीगी बिल्ली बन गए। डबल इंजन की सरकार में विकास की गति तेज हो गई है।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष हमेशा षडयंत्र करता है। चुनाव गोला में है। सपा ट्वीट पर ट्वीट कर रही है। पहले तो ईवीएम को दोषी ठहराते थे। अब कह रहे हैं कि चुनाव जबर्दस्ती जीत रहे हैं। चुनाव जबर्दस्ती नहीं जीता जाता, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर चुनाव जीते जाते हैं।

छोटी काशी कॉरिडोर का भूमिपूजन करने फिर आएंगे- योगी
नगर के राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी अमन अरविंद गिरी की उपचुनाव जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से वादा किया कि वह छोटी काशी कॉरिडोर का भूमि पूजन करने फिर आएंगे। साथ ही पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व बकाया संपूर्ण भुगतान कराया जाएगा। अन्यथा भुगतान न करने वालों और भ्रष्टाचारियों का सरकार की जेलें इंतजार कर रही हैं।

सोमवार को हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12:55 पर मंच पर पहुंचे और 1:16 पर अपना संबोधन प्रारंभ किया। अपने 22 मिनट के संबोधन में सीएम ने जहां डबल इंजन की भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाई और कहां की डबल इंजन की सरकार में विकास दोगुनी रफ्तार से दौड़ रहा है। कहा कि छोटी काशी की जनता को आश्वस्त करने आए हैं कि फरवरी में छोटी काशी कॉरिडोर का जो वादा करके गए थे। सरकार बनने के बाद उसकी पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। विधायक अरविंद गिरि के सभी सपने साकार होंगे। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वह कॉरिडोर का भूमि पूजन करने फिर आएंगे। गन्ना भुगतान की समस्या पर कहा कि चीनी मिल चलने से पूर्व संपूर्ण बकाया भुगतान होगा। अन्यथा भुगतान न करने वाले चीनी मिल के मालिक जेल जाएंगे साथ ही भ्रष्टाचारियों के लिए सरकार की जेल इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मंच से 30 वर्ष पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की श्रद्धांजलि अभियान चलाने वाले भाजपा सरकार में मंत्री एवं जिले के कद्दावर नेता रामकुमार वर्मा का नाम लिया। सीएम ने दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के पुत्र प्रत्याशी अमन गिरी के पक्ष में मतदान कर रिकार्ड जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें