फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को नहीं देना चाहिए ऐसा बयान : शहाबुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद का इतिहास कई सौ साल पुराना है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस बयान से कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि धार्मिक बयानों से परहेज करें। बता दें कि मुख्यमंत्री ने ज्ञानवापी को साक्षात विश्वनाथ बताया था।
हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की बात जेहनी दिवालियापन : मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जो लोग हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं, वो जेहनी तौर पर दिवालियेपन का शिकार हैं।
विज्ञापन

हिजाब एक लिबास है। मुस्लिम महिलाएं खुद को ढकने के लिए इसे पहनती हैं। देश का संविधान हर पुरुष और महिला को अपनी मर्जी के मुताबिक पहनने-खाने की आजादी देता है। इस पर प्रतिबंध लगाने की बात कहने वाले लोग समाज में नफरत फैला रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें