बरेली। सड़क हादसे रोकने और शहर में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए नए सिरे से काम किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस शहर में रोजाना दो घंटे रात आठ से 10 बजे तक ड्रिंक-ड्राइव अभियान चलाएगी। नए एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकलम व्यवस्था को सुधारने के लिए आम लोगों के साथ व्यापारियों व अन्य सामाजिक संगठनों से भी बैठक कर सुझाव लेंगे। शहर में लगातार बढ़ रहीं ई-रिक्शा की संख्या और बेतरतीब संचालन ने ट्रैफिक व्यवस्था की हालत खराब कर रखी है। नए एसपी ट्रैफिक के चार्ज संभालने के बाद दूसरे दिन ही बदायूं रोड और चौपुला पर भीषण जाम लगा। इसके बाद उन्होंने अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए हैं। ड्रिंक-ड्राइव पर भी प्रभावी अंकुश के लिए रोजाना अभियान के लिए कहा है। संवाद