फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधिशासी अभियंता से मुख्य अभियंता ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिशासी अभियंता की ओर से महिला कर्मचारियों को भेजे गए अश्लील मेसेज के मामले में मुख्य अभियंता ने स्पष्टीकरण तलब किया है। वायरल चैट में अधिशासी अभियंता ने मिस यू से लेकर विभिन्न प्रकार के आपत्तिजनक संदेश लिखे हैं। महिला कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। उन्होंने अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने अपने कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों से पहले कहा कि वह उनको सुबह और शाम को गुड मॉर्निंग और गुड इवनिंग के मेसेज भेजें। महिला कर्मचारी मेसेज भेजने लगीं तो अधिशासी अभियंता उनको अश्लील मेसेज भेजने लगे।
महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने फरवरी में भी अधिशासी अभियंता के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चैट वायरल होने के बाद मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें