फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: बिहार व पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में 20 नवंबर तक नो रूम, वेटिंग 300 के पार

Wed, 15 Nov 2023 08:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड से बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली कई ट्रेनों में 20 नवंबर तक नो रूम की स्थिति है। इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची भी 300 के पार पहुंच गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले ट्रेनों में शुरू हुई वेटिंग अब तक बरकरार है। छठ पूजा के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड से बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली कई ट्रेनों में 20 नवंबर तक नो रूम की स्थिति है। इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची भी 300 के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे कई विशेष ट्रेनों का भी संचालन कर रहा है। विशेष ट्रेनें देरी से चलने और उनका किराया ज्यादा होने के कारण यात्री नियमित ट्रेनों को ही तवज्जो दे रहे हैं। डाउन में 20 नवंबर तक सभी नियमित ट्रेनें फुल हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला, नोच खाया मांस; खेत पर मां के पास जा रहा था मासूम
विज्ञापन


पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली कई विशेष ट्रेनों में भी 20 नवंबर तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने 15 से 22 और 18 से 28 नवंबर के बीच तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनने के बाद विशेष ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ रही है।

19 नवंबर तक सभी ट्रेनें फुल 
छठ पूजा 19 नवंबर को है। इससे पहले बुधवार को भैया दूज है। ऐसे में बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें 19 नवंबर तक फुल हैं। विशेष ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ रही है। नियमित ट्रेनों में इन दिनों क्षमता से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

15910 अवध-असम एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 19 नवंबर तक वेटिंग 300 के पार है। 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस, 14659 सरयू-यमुना एक्सप्रेस में भी इन दिनों स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक लंबी वेटिंग है। छठ पूजा विशेष 05065/05066 गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस, 04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, 04678 फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस में भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे।

रेलवे पिछले चार दिन में पांच जोड़ी अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर चुका है। 18 से 28 नवंबर के बीच 04016/04015 नई दिल्ली-बनमंखी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15 से 22 नवंबर तक 05065/05066 और 05069/05070 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का अतिरिक्त संचालन भी कर रहा है। 

इसके अलावा 16 नवंबर को 04650 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 17 नवंबर को 04649 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15 नवंबर को 04640 श्रीमाता वैष्णादेवी-कटिहार एक्सप्रेस और 17 नवंबर को 04639 कटिहार-श्रीमाता वैष्णादेवी एक्सप्रेस भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें