फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छेड़छाड़ के विरोध पर युवती पर फेंका केमिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शोहदे से परेशान युवती ने उसे जेल भिजवा दिया, लेकिन जमानत पर छूटकर आए आरोपी ने अपने साथियों ने रात में उसके घर में घुसकर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। इनमें से एक ने कोई केमिकल फेंक दिया।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह एक दुकान पर नौकरी करती है। पड़ोसी अंकुश पटेल ने 29 अप्रैल को उससे छेड़खानी की। अंकुश के पांच साथी भी साथ थे। युवती के ताऊ ने विरोध किया तो उन्हें पीट दिया। तब युवती ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अंकुश को जेल भेज दिया। युवती के मुताबिक अंकुश के साथी और परिजन समझौते का दबाव बना रहे थे। जेल से छूटने पर शुक्रवार रात अंकुश पटेल, अरविंद पटेल और उनके चार साथी युवती के घर में घुस आए और गालीगलौज की।
अंकुश ने कोई केमिकल उस पर फेंक दिया। इससे उसके शरीर में जलन होने लगी। उसने धमकी दी कि अगर मुकदमे में फैसला नहीं किया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। युवती के परिजनों ने ''''मकान बिकाऊ है'''' लिखकर पोस्टर सुबह घर के बाहर चस्पा कर दिया। युवती ने सुभाषनगर थाने जाकर तहरीर दे दी, पुलिस ने अंकुश, अरविंद व चार अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर विवेचना कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें