फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेल पटरी के आसपास दूसरे दिन भी चेकिंग, कोनी प्रतापपुर से मिट्टी लाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेलवे पटरियों के आसपास बृहस्पतिवार को भी सेना और पुलिस ने अभियान चलाया। सेना की गरुड़ डिवीजन की 116वीं इंजीनियरिंग रेजीमेंट के बम निरोधक दस्ते ने मिट्टी की जांच की। इधर, कोनी प्रतापपुर गांव के आसपास से मिट्टी लाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बरेली-बदायूं रेल मार्ग पर बारिश के कारण मिट्टी कटान होने के बाद मंगलवार-बुधवार की रात महेशपुर रेल क्रॉसिंग और रामगंगा ब्रिज के आसपास मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। मंगलवार-बुधवार रात मिट्टी में मोर्टार शेल मिला था। दो फुट लंबे और 10 किलो वजनी मोर्टार को गरुड़ डिवीजन के बम निरोध दस्ते से निष्क्रिय किया था।
जांच में पता लगा कि पटरी के आसपास डालने के लिए मिट्टी कोनी प्रतापपुर गांव से लाई जा रही थी। 20 साल पहले यहां सेना की हैवी फायरिंग रेंज थी। मिस फायर मोर्टार मिट्टी के साथ आ गया था। सेना के बम निरोधक दस्ता ने बृहस्पतिवार को भी मिट्टी की जांच की। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि दूसरे दिन मिट्टी में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। कोनी प्रतापपुर से मिट्टी लाने पर रोक लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें