फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिल जमा कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ग्राम मुड़िया तेजी में बिजली बिल जमा कराने के नाम पर युवक से 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रुपये मांगने पर पीड़ित को गाली देकर धमकी दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र ग्राम मुड़िया तेली निवासी गालिब हुसैन ने आरोप लगाते हुए बताया कि जहानाबाद के ग्राम बार नवादा निवासी अमित कुमार अक्सर उसकी नगर पालिका स्थित दुकान पर आता-जाता था। विश्वास का फायदा उठाते हुए अमित ने गालिब से कहा कि उसकी बिजली उपकेंद्र में अच्छी जान-पहचान है। वह कम पैसे लेकर अधिक बिजली बिल जमा करा सकता है। गालिब ने अपने रिश्तेदार का 51 हजार रुपये का बिल मात्र 40 हजार रुपये में जमा कराने को कहा।
आरोप है कि अमित कुमार ने फोन पे के माध्यम से किस्तों में 40,000 रुपए ले लिए, लेकिन बिल जमा नहीं किया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें