फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आटा मिल की मशीन भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक किसान द्वारा फ्लोर मिल लगवाने के लिए ऊधम सिंह नगर की कंपनी को मशीन भिजवाए जाने के लिए 26 लाख रुपये दे दिए, लेकिन ठगों ने मशीन नहीं भिजवाईं। एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जटऊ पट्टी निवासी चुन्नीलाल ने फ्लोर मिल लगवाने के लिए एचडीएफसी बैंक की शाखा एसआरएम एस से 25 लाख का ऋण लिया था। इससे पूर्व वह शिव शक्ति ट्रेडर्स ट्रांजिस्ट कैंप आजाद नगर के प्रोपराइटर राकेश कुमार से मिला। राकेश ने बताया कि उसके पार्टनर प्रदीप कुमार निवासी रहपुरा गनीमत थाना देवरनियां व विजय शर्मा निवासी चांदपुर मुरादाबाद यह मशीन दिलवा देंगे। मशीनों का इन लोगों ने 26 लाख 88 हजार रुपये का कोटेशन भिजवाया, जिसके बाद चुन्नीलाल ने दो बार में करीब 23 लाख 28 हजार और तीन लाख 23 हजार रुपये दे दिए।
आरोप है कि उक्त लोगों ने पालिश की हुई पुरानी मशीन भिजवा दी। पुरानी मशीनों की जानकारी होने पर चुन्नीलाल ने मशीनों को वापस करवा दिया। उक्त लोगों ने दोबारा नई मशीनें नहीं भिजवाईं। मामले में धमकी मिलने पर पीड़ित ने शिकायत की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर राकेश कुमार निवासी विकास नगर वार्ड एक फल्सुंगा ऊधम सिंह नगर, प्रदीप कुमार निवासी रहपुरा गनीमत थाना देवरनियां समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें