फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रतिष्ठित स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने एसएसपी से की शिकायत, सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। परसाखेड़ा स्थित प्रतिष्ठित निजी स्कूल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से 16 हजार रुपये ठग लिए गए। जब युवती स्कूल पहुंची तो वहां के प्रधानाचार्य को इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने बताया कि गौरव मित्तल नाम का कोई व्यक्ति स्कूलों में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी कर रहा है। बुधवार को सोनम गुप्ता नाम की युवती उनके स्कूल पहुंची और नौकरी के लिए दिया गया नियुक्ति पत्र दिखाया। सोनम ने बताया कि उससे ऑनलाइन संपर्क करके 16 हजार रुपये लिए गए। तब यह नियुक्ति पत्र दिया गया है। आरोप है कि गौरव ने सोनम के अलावा भी कई लोगों को झांसा देकर ठगी की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह कर रहे ठगीप्रारंभिक जांच में पता लगा है कि ऑनलाइन ठगी का एक रैकेट शिक्षित व बेरोजगार युवाओं को शिकार बना रहा है। शहर के नामी स्कूलों में नियुक्ति के नाम पर सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। जब बताए गए तरीके से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करता है तो उससे सिक्योरिटी आदि के नाम पर ऑनलाइन ही रकम वसूल ली जाती है। फिर उसे ऑनलाइन ही फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें