फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौकरी के नाम पर झांसा देकर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बिजली निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़ित ने पार्टी नेत्री व उसके पति पर ठगी करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ एक और व्यक्ति से निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव मिलक मझारा निवासी धर्मेंद्र ने थाना पुलिस को सोमवार को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति, जो विद्युत विभाग में अपने आप को मीटर रीडर बताता है। उसने विद्युत विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही और गांव निवासी युवक के सामने 50 हजार रुपए नकद लिए थे। काफी महीने गुजरने के बाद भी नौकरी न लगने पर पैसे वापस मांगे तो पैसा देने से मना कर दिया,जबकि ग्राम टांडा निवासी अर्जुन सिंह व ग्राम भमोरा निवासी पवन से भी एक राजनीतिक पार्टी की नेत्री व उसके पति ने एक लाख दास रुपये की ठगी की थी। दोनों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि दोनों ही मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें